National
दिल्ली रैली से होगी टिकट के दावेदारों की परीक्षा, रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन से कांग्रेस परखेगी नेताओं का जनाधार
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने नेताओं की संगठनात्मक क्षमता और जनाधार का आकलन करने की तैयारी में है। पहली नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली इसके लिए अहम अवसर बन सकती है। पार्टी
लेखक Manoj Kumar Tripathi136K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने नेताओं की संगठनात्मक क्षमता और जनाधार का आकलन करने की तैयारी में है। पहली नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली इसके लिए अहम अवसर बन सकती है। पार्टी ने प्रदेश से 50 हजार कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य रखा है।
इस जिम्मेदारी के जरिए विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों की सक्रियता और अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को जुटाने की क्षमता भी परखी जाएगी। कांग्रेस नेतृत्व ने टिकट के इच्छुक नेताओं से रैली के लिए कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और उनके दिल्ली पहुंचने के लिए परिवहन की व्यवस्था करने को कहा है। ऐसे में रैली में नेताओं की भूमिका को उनके संगठनात्मक प्रभाव के पैमाने के तौर पर भी देखा जाएगा।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)