शत्रुघ्‍न शर्मा, अहमदाबाद। भारत में चुनावों को लोकतंत्र का पर्व कहा जाता है लेकिन इन चुनावों के पीछे कालाधन का खेल भी चलता है, और यह सब होता है चुनावी चंदे के नाम पर।
बीते पांच वर्ष में इन दलों ने 9 हजार करोड़ से अधिक रु जुटाए जबकि वर्ष 2024-2025 में न्‍यू इंडिया यूनाइटेड पार्टी ने 271 करोड़, स्‍वतंत्र अभिव्‍यक्ति पार्टी ने 229 करोड़ जबकि गरीब विकास कल्‍याण पार्टी ने 170 करोड़ रुपये चंदे के रूप में जुटाए।