National
मोहाली के बलौंगी से अभी नहीं हटेगी मीट मार्केट, कोर्ट ने लगाया स्टे; 20 नवंबर को फिर होगी सुनवाई
जागरण संवाददाता, मोहाली। बलौंगी की मीट-मछली मार्केट को हटाने का मामला अब अदालत तक पहुंच गया है। वार्ड नंबर 50 में स्थित इस मार्केट के दुकानदारों ने अदालत से स्टे हासिल कर लिया है। दुकानदारों की मांग है कि यदि नगर निगम उन
लेखक Akhil Vohra94K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मोहाली। बलौंगी की मीट-मछली मार्केट को हटाने का मामला अब अदालत तक पहुंच गया है। वार्ड नंबर 50 में स्थित इस मार्केट के दुकानदारों ने अदालत से स्टे हासिल कर लिया है। दुकानदारों की मांग है कि यदि नगर निगम उन्हें मौजूदा जगह से हटाना चाहता है तो पहले उनके कारोबार के लिए किसी दूसरी जगह व्यवस्था की जाए।
मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को निर्धारित है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें मार्केट से हटाने से पहले उनके रोजगार का विकल्प तैयार किया जाना चाहिए। वे चाहते हैं कि नगर निगम उनके लिए आधुनिक मीट-मछली मार्केट का निर्माण करवाए, जहां सभी दुकानदार व्यवस्थित तरीके से अपना कारोबार कर सकें।
-1795558582564.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795557716226.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795557260460.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795556953590.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)