संवाद सूत्र, औरैया। करवाचौथ पर अब व्रत और उपवास की परंपरा में बदलाव देखने को मिल रहा है। पत्नी की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए मनाए जाने वाले इस पर्व पर अब कुछ पति भी अपनी पत्नी के साथ व्रत रख रहे हैं। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम, विश्वास और समान सहभागिता का यह अंदाज त्योहार को नया रूप दे रहा है।
परंपरागत रूप से करवाचौथ का व्रत महिलाएं निर्जला रखती हैं और शाम को सोलह शृंगार कर विधि-विधान से पूजा करती हैं। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। हालांकि, बदलते समय में कुछ दंपती इस परंपरा को साथ निभाने की पहल कर रहे हैं। पति भी पत्नी के साथ दिनभर उपवास रखकर पूजा और चांद देखने के समय में सहभागी बन रहे हैं।