गौरव गुप्ता, दातागंज (बदायूं)। जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओं को विस्तार देने की कोशिशों के बीच दातागंज तहसील के सैजनी में नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की दिशा में अहम कदम बढ़ा है। प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए 243 किसान करीब 400 एकड़ जमीन देने को तैयार हो गए हैं।
किसानों की ओर से सहमति पत्र भी दिए जा चुके हैं। इससे परियोजना को आगे बढ़ाने की उम्मीद मजबूत हुई है। हालांकि, अभी जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया और औद्योगिक क्षेत्र के विकास से जुड़े अगले चरण पूरे होने बाकी हैं।