जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। एक नवंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित महारैली में शहर से 1500 कार्यकर्ताओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
सोमवार को सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एआईसीसी महासचिव एवं चंडीगढ़ प्रभारी रजनी पाटिल और एआईसीसी आब्जर्वर आरएस बाली विशेष रूप से उपस्थित रहे।