National
पिथौरागढ़ के गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 का भव्य समापन, सीएम की पत्नी गीता धामी ने दिखाई हरी झंडी
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में आयोजित 'आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0' के अंतिम दिन सोमवार को रोमांचक माउंटेन टेरेन बाइकिंग (एमटीबी) रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी
लेखक Digital Desk36K पढ़े गए
-1793019125731.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में आयोजित 'आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0' के अंतिम दिन सोमवार को रोमांचक माउंटेन टेरेन बाइकिंग (एमटीबी) रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने गुंजी से प्रतिभागी साइकिलिस्टों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
अत्यधिक ऊंचाई वाले दुर्गम पर्वतीय मार्गों और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर से आए साइकिलिस्टों ने अदम्य साहस, धैर्य और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
-1795558582564.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795557716226.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795557260460.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795556953590.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)