National
वाराणसी में चक्रवातीय बादल करांएगे जोरदार बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
जागरण संवाददाता, वाराणसी । बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवातीय तूफान का असर तट से टकराने के बाद उत्तर प्रदेश भी पहुंचने की ओर है। इस बाबत मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी करते हुए पूर्वांचल के जिलों को सतर्क किया है। मौस
लेखक abhishek sharma91K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवातीय तूफान का असर तट से टकराने के बाद उत्तर प्रदेश भी पहुंचने की ओर है। इस बाबत मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी करते हुए पूर्वांचल के जिलों को सतर्क किया है। मौसम विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आसमान बादलों की कैद में रहेगा और जोरदार बरसात की भी संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट चौंकाने वाली है, अमूमन इस मौसम में मानसून के बाद बारिश कम ही होती है लेकिन इस बार चक्रवातीय हालात पूर्वांचल के अनुकूल नहीं हैं। मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
-1795558582564.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795557716226.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795557260460.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795556953590.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)