National
मऊ में अवैध कब्जा करने पर पीसीएस अधिकारी के पिता सहित 21 पर केस दर्ज
जागरण संवाददाता, मऊ । शहर कोतवाली के सहादतपुरा निवासी अर्चना पांडेय की शिकायत व विधान परिषद सद्भाव समिति की संस्तुति पर पुलिस ने रविवार की रात पीसीएस अधिकारी विपिन मिश्रा के पिता देवेंद्र कुमार मिश्र सहित 20 अज्ञात के वि
लेखक Jaiprakash Nishad117K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मऊ। शहर कोतवाली के सहादतपुरा निवासी अर्चना पांडेय की शिकायत व विधान परिषद सद्भाव समिति की संस्तुति पर पुलिस ने रविवार की रात पीसीएस अधिकारी विपिन मिश्रा के पिता देवेंद्र कुमार मिश्र सहित 20 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
आरोप लगाया कि पीसीएस अधिकारी के दबाव में आकर अधिकारियों ने राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ की और उनके कब्जे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा दिलवाया। डीएम और एसपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर अर्चना ने समिति के समक्ष प्रार्थना पत्र सौंपकर प्रशासनिक लापरवाही और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगाए और कार्रवाई करते हुए स्वजन के लिए पुलिस सुरक्षा देने की मांग की।
-1795558582564.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795557716226.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795557260460.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795556953590.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)