डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर शहर में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन में बड़ा हादसा हो गया। शासकीय पदमा राजे विद्यालय परिसर में बन रही इमारत की छत अचानक ढह गई। हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और निर्माण कार्य तत्काल रोक दिया गया।
अचानक भरभराकर गिरी छत