राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में सिल्ली के छऊ नृत्य कलाकारों को हटाकर आउटसोर्स के जरिए नियुक्ति करने के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई।
सुनवाई के बाद अदालत ने आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से अनुबंध पर नई बहाली के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है। अदालत राज्य सरकार को प्रार्थियों को सेवा से नहीं हटाने का निर्देश दिया है। अदालत ने मामले में सरकार से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी।