मिलन कुमार शुक्ला, कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन और तृणमूल कांग्रेस के कमजोर पड़ने के बावजूद माकपा के नेतृत्व वाले वाममोर्चा और कांग्रेस की राजनीतिक हैसियत में अपेक्षित बदलाव नहीं आया है।
विधानसभा चुनाव में तृणमूल की करारी हार और उसके बाद पार्टी में हुई टूट ने विपक्ष के लिए जगह जरूर बनाई, लेकिन इस खालीपन को भरने में दोनों दल अब तक सफल नहीं हुए हैं।