जागरण संवाददाता, धनबाद। सुप्रीम कोर्ट एवं बांबे हाई कोर्ट की अधिवक्ता स्नेहा सिंह को मुंबई भाजपा लीगल सेल का सचिव बनाया गया है। धनबाद के झाड़ूडीह पालीटेक्निक रोड निवासी स्नेहा साइबर अपराध विशेषज्ञ भी हैं।
स्नेहा ने बताया कि उनके लिए यह गर्व की बात है। उनका प्रयास होगा कि पूरी इमानदारी के साथ अपना काम करें। कार्मल स्कूल धनबाद से स्कूली शिक्षा के बाद मुंबई विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक करने वाली स्नेहा ने कार्डिफ विश्वविद्यालय लंदन से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की।