जागरण संवाददाता, जौनपुर। शाहगंज नगर के एराकियाना मोहल्ला स्थित एक मैरिज लान में सोमवार को पुलिस व महिला कल्याण विभाग की टीम ने छापेमारी कर किशोरी का निकाह रोकवा दिया। छानबीन के बाद किशोरी को महिला कल्याण विभाग की टीम ने अपने संरक्षण में ले लिया। निकाह नहीं होने पर बरात बैरंग लौट गई। घटना चर्चा का विषय बन गई है।
नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक कालोनी में रहने वाले व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री का निकाह प्रतापगढ़ जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ करना तय किया था। सोमवार की दोपहर निकाह के लिए बरात निर्धारित स्थान एराकियाना स्थित मैरिज लान पहुंची।