जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब सरकार ने प्रदेश के रूरल और शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंता मान ने सड़क परिवहन निगम के मुख्यालय से 100 नई मिनी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों के निवासियों को सस्ती, सुरक्षित और सुचारू यातायात सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।