शिवम सिंह, जागरण वाराणसी। खाद्य पदार्थों को आकर्षक बनाने के लिए उनमें रंग मिलाने की प्रवृत्ति लोगों की सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने जिले को आदेश पत्र जारी कर दिया है। अब कई खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह का रंग मिलाने की अनुमति नहीं है।
इसमें पिसी हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर से लेकर अनाज, दालें, आटा, सूजी और ब्रेड जैसे रोजमर्रा के खाद्य पदार्थ शामिल हैं। अब उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर ध्यान देने और मिलावट के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।