संवाद सूत्र, जागरण बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और बर्फबारी शुरू हो गई। धाम में बर्फ गिरते देख तीर्थयात्रियों के चेहरे खिल उठे। यमुना मैया के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे गुजरात के श्रद्धालु भी बर्फबारी देखकर खासे उत्साहित नजर आए।