जागरण संवाददाता, फतेहपुर। दीपावली पर्व पर चित्रकूट धाम में मेला का आयोजन होता है। मेला में दूर-दूर से श्रद्धालु धाम के लिए और दिल्ली रूट पर विशेष बस संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। चित्रकूट मेले के लिए सात नवंबर को सुबह दस बजे से 35 बसें चलाई जाएंगी।
वहीं, दिल्ली रूट पर एक नवंबर को सुबह आठ बजे से दस बसों का संचालन शुरू होगा। विभाग ने पर्व के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।