डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार का लोकआस्था का महापर्व छठ जैसे-जैसे नजदीक आता है, दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारियों की घर वापसी की बेचैनी बढ़ने लगती है। किसी को परिवार के साथ घाट पर अर्घ्य देना है, तो किसी को वर्षों पुरानी परंपरा निभाने के लिए गांव पहुंचना है।
लेकिन Chhath Puja 2026 के दौरान घर लौटने की योजना बना रहे यात्रियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सफर की व्यवस्था है।
ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है, जबकि त्योहार के आसपास हवाई किराया भी बजट बिगाड़ सकता है। ऐसे में सवाल है कि बाहर रहने वाले बिहारी समय पर घर कैसे पहुंचें?