नवदीप ढींगरा, पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंता मान ने सोमवार पटियाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार की सभी जायज मांगों को स्वीकार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाई है और अब पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करवाना पूरी तरह से पीड़ित परिवार की इच्छा पर निर्भर करता है। पटियाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे पर सरकार का रुख साफ किया।