जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय सचिवालय स्थित नाॅर्थ ब्लाॅक की छत पर सुबह धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा ने छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नाॅर्थ ब्लाॅक की छत पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। वेल्डिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से एक एसी बॉयलर में आग लगने का मामला बताया जा रहा है।