संवाद सूत्र, मुंगेर। मुंगेर शहर और इसके आसपास के इलाकों को अगले दो दशकों (20 वर्षों) की बढ़ती आबादी, वाहनों के दबाव और शहरी फैलाव के अनुरूप विकसित करने के लिए एक महत्वाकांक्षी 'मास्टर प्लान' तैयार किया जा रहा है।
इस योजना के तहत केवल मुंगेर नगर निगम और जमालपुर नगर परिषद के शहरी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आसपास की पंचायतों और ग्रामीण इलाकों को भी शामिल कर व्यापक सर्वे कराया जा रहा है।