जागरण संवाददाता, कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन में विकास के साथ राजनीतिक विपक्ष पर तीखे हमले भी केंद्र में रहे। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तुष्टीकरण, परिवारवाद, अपराधियों को संरक्षण देने और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत में एक बार गद्दी मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं मिलती। बुद्धि के लिए प्रयास करना पड़ता है और जमीन पर उतरना पड़ता है।