विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। शहर में लावारिस मिलने वाले शवों का अंतिम संस्कार संकट में पड़ गया है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच चल रहा एग्रीमेंट 21 अक्टूबर को खत्म हो गया है और कमेटी ने नया एग्रीमेंट करने से हाथ खींच लिए हैं।
वहीं, 5 दिन बीत जाने के बाद भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं बन पाई है, जिससे पुलिस के लिए लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराना मुश्किल हो रहा है।