जागरण संवाददाता, बदायूं। जिले की राजनीति में सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। दातागंज से दो बार विधायक रहे सिनोद कुमार शाक्य और बिसौली के पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके अलावा म्याऊं ब्लाक प्रमुख के देवर केसी शाक्य भी सपा में शामिल हो गए। इन नेताओं के पाला बदलने से जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।