आशीष अंबष्ठ, धनबाद। कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बीसीसीएल श्रमिकों और स्थानीय मरीजों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल में जल्द ही कैंसर और कार्डियोलॉजी यूनिट शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है।
अगले तीन से चार माह में दोनों यूनिट शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इस दिशा में कंपनी की ओर से गठित कमेटी ने बीएम बिड़ला और टाटा कैंसर अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट बीसीसीएल के उच्च प्रबंधन को सौंप दी है।