जागरण संवाददाता, सिवान। सिवान के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में पटाखा बनाने के दौरान हुए 23 अक्टूबर की संध्या भीषण विस्फोट के बाद पांच लोगों की मौत के बाद लापता अमरुद्दीन की पत्नी, पोती व बहू को पुलिस ने गोपालगंज से बरामद कर लिया।
हालांकि, अमीरुद्दीन की पोती मुस्कान सिद्दीकी अब भी लापता है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हादसे में बचीं बहू साबरीन खातून ने आपबीती में बताया कि विस्फोट के समय वह अपनी सास और बेटी के साथ घर के पीछे बाउंड्री के अंदर थीं। उनकी सास चारपाई पर बैठी थीं, जबकि बेटी बर्तन धो रही थी।