सुनील राज, पटना। बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के मंच से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा को घेरने के लिए कई मुद्दे एक साथ उठा दिए।
निशाने पर चुनाव प्रक्रिया भी रही, सामाजिक गैरबराबरी भी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक दिशा भी।
खरगे ने अपने भाषण में यह बताने की कोशिश की कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई केवल सत्ता बदलने की लड़ाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और विचारधारा को बचाने की लड़ाई है। आजादी की दूसरी लड़ाई का उनका आह्वान इसी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा था।

खरगे ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।