अनुज तिवारी, रांची। झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के स्कूलों में आपदा से बचाव और आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक समान राष्ट्रीय ढांचा विकसित करने की पहल हुई है। इसके तहत पूर्व चेतावनी, बच्चों की सुरक्षित निकासी, आपदा प्रबंधन टीम के गठन, सीपीआर व जीवनरक्षक प्रशिक्षण तथा नियमित माक ड्रिल पर जोर दिया गया है।
इसका उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर विद्यार्थियों की जान बचाना है। रांची के सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति शर्मा ने इस संबंध में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) से सरकारी, निजी और अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए राष्ट्रीय न्यूनतम आपदा सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया ढांचा बनाने की मांग की थी। उन्होंने 31 अगस्त को ईमेल के माध्यम से प्रस्ताव भेजा था।