डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू रेलवे स्टेशन के पास शिव मार्केट में भीषण आग लग गई। इस घटना में 35 से 40 दुकानें और एक होटल जलकर खाक हो गया। अनुमान लगाया गया है कि आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ है।
इस घनी व्यावसायिक जगह पर आग की लपटें भड़क उठीं और बाजार से काले धुएं के गुबार उठते देखे गए, जिन्हें कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। हालांकि खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।