National
माखी दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की पेशी में 6 सालों में ₹1 करोड़ खर्च, तिहाड़ से उन्नाव लाने का 'सुरक्षा घेरा' बना वजह
माेहित पांडेय, उन्नाव। पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर पर जानलेवा हमले के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में 10 साल की सजा काट रहे माखी दुष्कर्म कांड की पीड़िता के चाचा की उन्नाव न्यायालय में चल रहे चार मुकदम
लेखक Mohit Pandey182K पढ़े गए

माेहित पांडेय, उन्नाव। पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर पर जानलेवा हमले के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में 10 साल की सजा काट रहे माखी दुष्कर्म कांड की पीड़िता के चाचा की उन्नाव न्यायालय में चल रहे चार मुकदमों की पेशी कराने में सरकार का छह साल के अंतराल में एक करोड़ से अधिक का खर्च हो चुका है।
आरोपित द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग में आवाज सुनाई न देने समेत अन्य दलीलों की वजह से सुप्रीम व हाईकोर्ट की वीडियो कांफ्रेसिंग से पेशी कराने की गाइड लाइन का पालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में एक महीने में दो बार उसे दिल्ली से एक सीओ व 30-35 पुलिस कर्मियों के कड़े सुरक्षा घेरे में न्यायालय लाया जाता है। जिस रूट से आता है, वहां की पुलिस भी सुरक्षा देती है।
-1795558582564.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795557716226.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795557260460.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795556953590.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)