जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले तीन दिन भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात और सुबह के समय ठंड बढ़ सकती है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है, जबकि पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ने की सूचना भी है।