जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) के लिए सोमवार को फतेहाबाद, खेरागढ़ और सैंया के तीन बूथों पर सोमवार को पुनर्मतदान शुरू हो चुका है। यहां सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के दौरान मतदान केंद्रों के आसपास सख्त सुरक्षा घेरा तैनात किया गया है। बता दें कि शुक्रवार को मतदान में हुए हंगामे और सपा द्वारा लगाए गए बूथ कैप्चरिंग के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग ने यहां हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया था।