जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन की ओर से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जामिया नगर थाना पुलिस ने रविवार रात दोनों कांग्रेसी सांसदों इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
आंदोलनकारी छात्रों को भड़काकर माहौल बिगाड़ने को लेकर दोनों पर आपराधिक षड्यंत्र रचने की भी धाराएं लगाई गई हैं।विश्वविद्यालय की ओर से साक्ष्य के तौर पर वीडियो व कुछ फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराए गए हैं। साक्ष्यों की विवेचना करने के बाद एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस अब दोनों पर कानूनी शिकांजा कसेगी।