राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित अभद्र टिप्पणी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी आपत्ति जताई है।
इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी की राजनीति जनहित के मुद्दों से भटककर व्यक्तिगत अपमान और मर्यादाओं के उल्लंघन तक सिमट गई है।