National
हेंवल नदी पुनर्जीवन मॉडल: पीएम मोदी ने मन की बात में सराहा, उत्तराखंड में जल सुरक्षा की नई राह
राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। पहाड़ों में सूखते जलस्रोतों और गहराते जल संकट के बीच टिहरी जिले के अंतर्गत नरेंद्रनगर वन प्रभाग में हेंवल नदी पुनर्जीवन माडल ने जल सुरक्षा और ग्रामीण समृद्धि की व्यापक तस्वीर पेश की है। प्रध
लेखक Kedar Dutt161K पढ़े गए
-1792949504274.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। पहाड़ों में सूखते जलस्रोतों और गहराते जल संकट के बीच टिहरी जिले के अंतर्गत नरेंद्रनगर वन प्रभाग में हेंवल नदी पुनर्जीवन माडल ने जल सुरक्षा और ग्रामीण समृद्धि की व्यापक तस्वीर पेश की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसका उल्लेख किया तो देश ने भी हेंवल माडल की सफलता की कहानी को जाना।
50 किलोमीटर लंबी हेंवल नदी के 26 हजार हेक्टेयर में फैले जलसमेट क्षेत्र में चला यह अभियान एक नदी को पुनर्जीवित करने तक सीमित नहीं, बल्कि जंगल, मिट्टी, प्राकृतिक जलस्रोतों, खेती और ग्रामीण आजीविका को एक साथ मजबूत करने की पहल है।
-1795558582564.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795557716226.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795557260460.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795556953590.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)