जागरण संवाददाता, झांसी। चार महीने पहले बैंक मैनेजर के साथ शादी के बंधन में बंधी मुस्कान की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने पति के साथ एक होटल में रूकी थी। वहीं उसके अचेत होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके पिता ने दामाद पर अपनी बेटी का सिर दीवार में मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर जांच में जुटी पुलिस इसे हादसा बता रही है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।