जागरण संवाददाता, बांदा। नरैनी थाना क्षेत्र के नंदवारा गांव में 30 सितंबर को दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री डा. स्व: सुरेंद्र पाल वर्मा का सपा नेता पुत्र महेंद्र पाल वर्मा और नरैनी थाने के हिस्ट्रीशीटर ओमकार उर्फ शेरा को पुलिस 25 दिन तक छकाने के बाद 26 वें दिन पकड़ सकी। दोनों मासूम भाइयों की मौत के बाद दो अक्टूबर को हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।