केशव त्यागी ,हापुड़। गश्त कर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाकर लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार रविवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। थाना बहादुरगढ़ के गांव पसवाड़ा में शनिदेव मंदिर के पास कार अनियंत्रित होकर फुलडहेरा ड्रेन में जा गिरी। हादसे में दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
सिपाही आरिफ की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।