डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शरद पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। इस दिन व्रत रखा जाता है और रात के समय माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा होती है।
पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 11 बजकर 57 मिनट से हुई और रात के समय पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूबर को ही थी। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होकर अमृत वर्षा करता है।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा को रोशनी से अमृत की वर्षा होती है और चंद्रमा के प्रकाश में जो खीर रखी जाती है उसमें भी इस अमृत का प्रभाव होता है। ऐसे में इस दिन घर की समृद्धि के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं।