संवाद सहयोगी, घाटमपुर(कानपुर)। सजेती थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में टेसू-झिंझिया के विवाह कार्यक्रम के दौरान नशेबाज युवक ने दोनाली से फायर कर दिया। गोली पास में खड़े किसान के सीने में धंस और उसकी जान चली गई। घटना के बाद आरोपित युवक और बंदूक मालिक दोनों भाग निकले। पुलिस के मुताबिक उनकी तलाश की जा रही है।

गांव निवासी 55 वर्षीय रामखिलावन उर्फ सुवालाल निषाद किसानी करते थे। घर पर पत्नी जयदेवी और दो बेटे अमर व अजय हैं। दोनों बेटे सूरत में रहकर प्राईवेट नौकरी करते हैं और करीब पांच दिन पहले घर आए थे। रविवार रात को गांव में टेसू-झिंझिया का पारंपरिक पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था। खाना-पीना के साथ नाच गाना का भी कार्यक्रम था। यहां पर गांव निवासी गुड्डू सिंह दोनाली बंदूक लेकर पहुंचे थे।