डिजिटल डेस्क, पटियाला। मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद राज्यभर के मेडिकल स्टोरों पर हो रही पुलिसिया छापेमारी और जांच के विरोध में पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने एकजुट होकर राज्य में आदत बनाने वाली (हैबिट-फार्मिंग) दवाओं की बिक्री पूरी तरह से बंद करने का बड़ा एलान किया है।
दवा विक्रेताओं का आरोप है कि जांच के नाम पर निर्दोष कारोबारियों को परेशान किया जा रहा है, जिससे तंग आकर उन्हें यह सख्त कदम उठाना पड़ा है। पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट संजीव चौधरी ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि कोई भी दवा नशा करने के उद्देश्य से नहीं बनाई जाती।