National
कोलकाता मेडिकल कॉलेज में बच्चे की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रविवार को एक मरीज की मौत के बाद बवाल मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हावड़ा के आंदुल निवासी पवन यादव नामक 11 वर्षीय एक बच्चे को पेट में दर्द की समस्या के चलते
लेखक Jagran News109K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रविवार को एक मरीज की मौत के बाद बवाल मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हावड़ा के आंदुल निवासी पवन यादव नामक 11 वर्षीय एक बच्चे को पेट में दर्द की समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजन भड़क गये। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गापूजा के अवसर पर बच्चा कोलकाता में अपने मामा के घर आया था। परिजनों का दावा है कि रविवार सुबह करीब 10 बजे पवन को पेट में दर्द होने पर अस्पताल लाया गया था। बच्चा अपने पैरों पर चलकर अस्पताल पहुंचा था। यहां जूनियर चिकित्सकों ने उसे एक इंजेक्शन लगाया। इस दौरान वह सामान्य रूप से बात कर रहा था, लेकिन कुछ देर बाद जब उसे दूसरा इंजेक्शन दिया गया तो अचानक उसे दौड़े पड़ने लगे।
-1795558582564.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795557716226.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795557260460.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795556953590.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)