संवाद सहयोगी, खेकड़ा (बागपत)। जिला खेल स्टेडियम में मेरठ के युवक के साथ सम्मान दौड़ में काठा के देवीलाल 7:25 मिनट में 85 किमी दौड़कर विजेता बने। प्रतिद्वंद्वी धावक ने दौड़ को 8:04 घंटे में पूरा किया। ग्रामीणों ने देवीलाल के सम्मान में पलक पांवड़े बिछाए।
काठा के देवीलाल आज एक ऐसा नाम है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। देवीलाल अनेक पदक अपने नाम कर चुके हैं। पिछले महीने देवीलाल के साथ मेरठ के छ़ुर्र गांव के आकाश ने 70 किमी दौड़ने की शर्त रखी थी। देवीलाल आगे दौड़ रहे थे जो आकाश के रुकने पर दौड़ को पूरा किए बिना ही रुक गए थे। इंटरनेट मीडिया पर चली बहस के बाद दोबारा 85 किमी दौड़ने के लिए सम्मान दौड़ रखी। रविवार को देवीलाल, आकाश के साथ छपरौली गांव के सूरज उर्फ दारोगा भी दौड़ में शामिल हुए।