जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र की एक कालोनी निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका युवती ने रिश्ता ठुकराने पर युवक पर धमकी देने और पार्लर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पहले यमुनापुरम निवासी रजत पुत्र रामदास के साथ उसका रिश्ता तय करने की बात चल रही थी। बाद में आपसी बातचीत के बाद उसने इस रिश्ते से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इस बात से रंजिश रखते हुए रजत उसे परेशान करने लगा। वह फोन पर गाली-गलौज करता और धमकियां देता था। साथ ही, अज्ञात लोगों से उसका पीछा कराता था। युवती का आरोप है कि रजत कुछ असामाजिक तत्वों के साथ उसके पार्लर पहुंचा और गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी।