जागरण संवाददाता, लुधियाना। दिवाली और छठ पूजा पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें अभी से बढ़ गई हैं। त्योहारों से पहले ही प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं और लंबी वेटिंग चल रही है। विशेषकर 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 14650 सरयू - यमुना एक्सप्रेस, 12988 सियालदह एक्सप्रेस, 12810 हावड़ा मेल, 18104 टाटा-अमृतसर, 12238 जम्मू -बनारस बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर से लेकर थर्ड एसी तक सीट मिलना मुश्किल हो गया है।