जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांधी नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर नशीले पदार्थों के सेवन के संदेह में दो युवकों को पकड़ा है। दोनों युवक सार्वजनिक स्थानों पर नशे की हालत में पाए गए। पुलिस ने उनके खिलाफ गांधी नगर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांधी नगर पुलिस की टीम ने एलोरा एक्सक्लूसिव के पास एक युवक को नशे के प्रभाव में पाया।