National
गढ़वा में बूढ़ा पहाड़ के जंगल से सुरक्षाबलों ने बरामद किए 2 गैस सिलेंडर, CRPF और पुलिस की जांच जारी
संवाद सूत्र, बड़गड़ (गढ़वा)। कभी माओवादियों का गढ़ और प्रमुख ठिकाना रहे बूढ़ा पहाड़ की तलहटी में स्थित तुरेर गांव के समीप जंगल से मंगलवार को सुरक्षाबलों ने दो गैस सिलेंडर बरामद किए। सीआरपीएफ और बड़गड़ थाना पुलिस की संयुक
लेखक Deepak sinha175K पढ़े गए

संवाद सूत्र, बड़गड़ (गढ़वा)। कभी माओवादियों का गढ़ और प्रमुख ठिकाना रहे बूढ़ा पहाड़ की तलहटी में स्थित तुरेर गांव के समीप जंगल से मंगलवार को सुरक्षाबलों ने दो गैस सिलेंडर बरामद किए। सीआरपीएफ और बड़गड़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सूचना के आधार पर जंगल में छापेमारी अभियान चलाया।
दुर्गम जंगल में सिलेंडर मिलने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सिलेंडर किसके हैं और उन्हें जंगल में किस उद्देश्य से रखा गया था।



