डिजिटल डेस्क, शिवपुरी। जिले के करैरा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा के आयोजन स्थल पर रविवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कथा पंडाल के अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।