जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने रविवार को विंध्यधाम पहुंच मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। साथ ही हिंदूओं की एकजुटता का संकल्प दोहराया। चंपत राय ने विंध्यधाम में 40 मिनट बिताया।
यहां प्रशासनिक अतिथि गृह में उन्होंने विभिन्न लोगों से मुलाकात की और संगठन के पदाधिकारियों से संवाद भी किया। उन्होंने संगठन शक्ति को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा।
विहिप के वरिष्ठ नेता चंपत राय शनिवार की शाम अयोध्या से मीरजापुर आए थे।